Skip to main content

कितना मुश्किल है पहाड़ होना

  पहाड़ों का रास्ता और मैं

समानांतर रूप से आगे बढ़ रहे हैं ।
यह रास्ता कई मोड़ लेता है
और अपनी दिशा बदल लेता है
इस रास्ते को देखकर लगता है
यह तो मेरी आत्मकथा है ।
पहाड़ में जन्मे हर व्यक्ति की
कहानी कहता है पहाड़
तुमने पहाड़ों को बोलते हुए तो सुना ही होगा
क्या तुमने कभी पहाड़ो को मरते हुए देखा है?
नहीं, पहाड़ कभी नहीं मरते, ना ही कभी बूढ़े होते हैं
कहानियां भी कभी नहीं मरती
वो भी अमर हो जाती हैं
पहाड़ों के बीच
मेरे और तुम्हारे बीच
क्या तुमने कभी सोचा
मरने के बाद आखि़र कहां
जाती होगी रूह
हां.. कई बार सोचा
और जबाब मिला
इस जमीं और आसमां के
दरमियान जो पहाड़ हैं
बस, वही बस जाती है
पहाड़ों को छोड़ कोई कभी जा सकता है क्या ?

पहाड़ होना
हल्की धुंध में लिपटे हुए पहाड़
सफ़ेद बर्फ से ढके हुए पहाड़
गिरती हुई बारिश में भीगते पहाड़
हल्की धूप में सोने से चमकते पहाड़
हमेशा ही ख़ूबसूरत होते हैं पहाड़
काश! पहाड़ भी बोल पाते
कितना मुश्किल होता है
पहाड़ बने रहना ।



पहाड़ और नदी

तुम तो पर्वत हो
स्थिर, विशाल शिखर से ऊंचे
और तुम?
तुम्हारे विपरीत, गहराई की ओर
भावनाओं से भरी हुई, निरन्तर बहने वाली,
नदी हूं मैं, सागर में जा मिलती हूं ।

Comments

Popular posts from this blog

आख़िर बेटी क्यों नहीं ?

  एक दिन नीरू और SK जब मेट्रो से जा रहे थे तब सामने की सीट पर लिखा था "केवल महिलाओं के लिए "  SK अचानक बोल पड़ा .. अरे मेरी नज़र में लड़का लड़की बराबर हैं। यहां तो औरत ही औरत  की दुश्मन बनी हुई है । औरत ही नहीं चाहती कि उसे लड़की हो जाए । (S.K ने नीरू को देखकर कहा) सच कहूं S.K  मैं भी लड़की नहीं चाहती इसलिए नहीं कि मुझे बेटे की चाहत है । फिर क्या बात हो सकती है नीरू ?  बात, बात ये है कि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी भी उस राह से गुजरे जिनसे मैं चल कर आई हूं । मैं नहीं चाहती कि भीड़ चलते हुए किसी दिन उसे अपने लड़की होने पर दुःख हो या बस में बीच वाली सीट पर बैठ कर उसे अपने लड़की होने का डर लगे । उसके बालों की आज़ादी पर सवाल ना उठाए जाएं, मैं नहीं चाहती कि बाल छोटे रखने पर लोग उससे सवाल करें "इतने छोटे बाल, लड़का हो क्या "?  मैं नहीं चाहती ट्रेन में बैठे हुए लोग ऊपर की बर्थ पर चढ़ते हुए टक टकी लगा कर देखें ।  मैं नहीं चाहती उसे भी हॉस्टल में एंट्री टाइम से एक सेकेंड ऊपर हो जाने पर सवाल पूछे जाए कहां घूम रहे थे, एंट्री टाइम का ध्यान कौन रखेगा । मैं नहीं चाहत...